Thursday, December 9, 2021

JK Rowling

मैं अब तक Harry Potter series की एक भी किताब पूरी नहीं पढ़ पाई, न ही एक भी फिल्म ठीक से देखी। शायद इसलिए, क्योंकि मुझे जादुई कहानियों से, यथार्थ ज्यादा लुभावना लगता है।

शायद यही वजह रही होगी कि Netflix पर, हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. राउलिंग की जीवनी पर आधारित फिल्म, मुझे इतनी ज्यादा पसंद आई।
राउलिंग बचपन से लिखना चाहती  थीं। पर समाज, लिखने को जीविका के लिए किए जाने वाले कामों में नहीं गिनता। इसलिए मेरे और आपकी तरह, उन्हें भी नौकरियां करनी पड़ी।

प्रेम विवाह किया, पर पति ने प्रताड़ित किया तो बेघर हो गईं। दूधमुही बच्ची के साथ दर-दर भटकी, मोहताज हुईं, लड़खड़ाई, वापस खड़ी हुईं, बिखरी, हताश हुईं....अमूमन, वो सबकुछ हुईं, जो हम सभी जीवन में कभी न कभी होते हैं।

बस! एक चीज़ अलग की इस लड़की ने, जो अक्सर हम में से कई लोग करना भूल जाते हैं... उसने सपने देखने नहीं छोड़े...
उसने सपने देखे थे अपनी कहानी पूरा करने के, उसने सपने देखे थे उस कहानी को किताब की शक्ल देने के, उसने सपने देखे थे लेखिका बनने के... और वह लगी रही... बच्ची को सुलाकर, नौकरियां कर करकर, खाना बनाकर, रातों को जागकर... वह लिखती रही...जब तक उसकी कहानी पूरी नहीं हो गई...जब तक उसकी किताब नहीं छप गई...जब तक वह जे.के. राउलिंग नहीं बन गई...जब तक उसके सपने पूरे नहीं हो गए!!!

तो...चाहे आप आजीविका के लिए नौकरी कर रहे हों, चाहे दूधमुहे बच्चे को संभाल रहे हों, चाहे दुनियादारी की लाख मुश्किलों से जूझ रहे हों या पेट्रोल के बढ़ते दामों से हताश हो रहे हों... अपने सपनों का साथ कभी मत छोड़िए... उन्हें थामे रहिए.. उनपर काम करते रहिए...  अपनी कहानी पूरी कीजिए ....और एक दिन मुझे यकीन है आपका भी यथार्थ, आपके सपनों की जादुई दुनिया से भी ज्यादा अचंभित करेगा, मुझ जैसे किसी को :)

#jkrowling #moviereview #inspirationatwork #harrypotter #passion #job #dreambig

No comments:

Post a Comment