Wednesday, December 24, 2025

Am I Biodegradable?

Am I Biodegradable?
ये सवाल जहन में अचानक उठा जब मैं और मिष्टी मृत्यु के बाद क्या होता होगा के बारे में बात करने लगे। 
बात दरअसल जावेद अख्तर साहब और एक मौलवी की 'भगवान है या नहीं' की बहस देखने से शुरू हुई थी। 
मिष्टी जिस उम्र में है, उस उम्र में मुझे भी लगता था कि मृत्यु के बाद क्या होगा यह पता भी चल जाए तो क्या? हम उस information का क्या ही कर लेंगे। जैसा उसे अभी लग रहा है। 
पर आज समझ आता है कि इस उम्र तक आते आते यह सबसे बड़ा सवाल क्यों बन जाता है। 
क्योंकि इस उम्र तक आते आते या तो आप मृत्यु चाहते हैं या नहीं चाहते। और ये clarity कि मृत्यु के बाद क्या होता है, आपकी चाहत को पुख्ता कर सकती है। आपके अपनों के जाने को भी आसान बना सकती है। 
भगवान ने इंसान के जीवनकाल का हर पहलू इतना खुला रखा कि उसे पता है कि पूरे जीवनकाल में कब, किस समय क्या होना है। कब बोलना है, कब उठकर चलना है, कब दूध से भात पर आना है, वगैरह वगैरह!
जिन चीजों का पता नहीं होता, वो भी किसी और के साथ घटित होता हुआ देखकर वह सतर्क रहता है और insurance जैसी तैयारी रखता है।
पर मृत्यु का उसे सिर्फ घटित होना पता है, उसके बाद का उसे कुछ नहीं पता। वह हर साल पितृ को खाना खिलाता रहता है। 
पर कितना वेदनिय होगा मृत्यु के बाद भी खाने की राह देखना!
मृत्यु के बाद तो सब ख़त्म हो जाना चाहिए न? मैं इस तर्क को समझाने के लिए मिष्टी को मशीनों का उदाहरण देने लगी... कि भगवान को भी इंसानों की तरह बिल्कुल साफ़-साफ़ Expiry Date तय करनी चाहिए थी न? जैसे हम जानते हैं कि एक बार मशीन पूरी तरह बंद हो गई तो उसके बाद उसमें कभी जान नहीं आ सकती। उसका अस्तित्व पूरी तरह खत्म! कहानी खत्म और पूरी तरह से खत्म। ठीक इसी तरह इंसान मृत्यु के बाद बस खत्म। पूरी तरह खत्म। न आत्मा, न पितृ, न स्वर्ग, न  नर्क! बस शेष! बस मुक्ति!
पर फिर अचानक मशीनों की गती का ख्याल आया। हम तो बस बंद पड़े मशीनों को निकाल फेंकते हैं घर से। उसके बाद उसका क्या होता है, हमें क्या पता?
कोई कचरे के ढेर में, तो कोई समंदर में पड़ा रहता होगा युगों युगों तक। किसी के पुर्जे काम आ जाते होंगे किसी और मशीन के पुर्नजन्म के लिए। किसी के हिस्से, क्या पता - आ जाती होगी दोबारा ठीक होकर किसी और के घर की चाकरी करना। सब खत्म तो सिर्फ उसके लिए होगा जो biodegradable है। जो मिट्टी में गिरकर मिट्टी में मिल जाता होगा। या समंदर में डूबकर, पानी में घुल जाता होगा। बस वही एक मुक्ति पाता होगा जो नश्वर यानी biodegradable है!
तो...
Am I Biodegradable?
ये सवाल जहन में अचानक उठा जब मैं और मिष्टी, मृत्यु के बाद क्या होता होगा के बारे में बात करने लगे। 

Sunday, October 27, 2024

Mishti's 14th Birthday

27th Oct 2024
8 AM

Mishti,
इस भरी पूरी chaotic life में एक तुम ही हो जो सबसे perfect हो। 
कभी-कभी यकीन ही नहीं होता कि तुम मुझे कैसे मिल गई। 
कोशिश करूंगी तुम्हें deserve करने जितना अच्छा बनने की!
Happy Birthday मेरी जान!

आख़िर इस Bday पर तुम्हें तुम्हारे डब्बा फोन से छुटकारा मिल ही गया। 
तुमने कभी शिकायत नहीं की... न ही नया फोन माँगा। पर मैं और पापा जानते थे तुम्हारा भी मन करता है सबके जैसा फोन लेने की!

पापा तो पापा ही है... तुम्हें हेड फोन भी दिला दिए :)

बस इस बार...

Break


Cook aunty aa गईं थी. उन्हें बताया, बर्तन रखे.. और आधा घंटा निकल गया।

8:28 AM

बस इस बार...हमने baloons नहीं लगाए।  हमें लगा तुम बड़ी हो गई हो। पर कुछ कमी सी लगी। अगले साल से पक्का लगाएंगे। फिर चाहे तुम 14 की हो या 44 की :)

Love you 😘

ये तुम्हारा इस बार का bday cake। क्योंकि तुमने photography club join की है। और वो पहली photo जिसपर तुम्हें proud है वो एक squirrel की है :)
हमेशा अपनी उन चीज़ों को याद रखना जिनपर तुम्हें proud हुआ, चाहे वो कितनी भी छोटी बात क्यों न हो!!



Friday, September 30, 2022

मिष्टी का पहला फोन

1 Oct 2022
Saturday
8:35 AM

आजकल लिखने का टाइम ही नहीं हो पाता. ऊपर से यह नया phone 🤦‍♀️
हिन्दी लिखना बहुत कठिन है इसपे!!!
ख़ैर इतनी पृष्टभूमि इसलिए क्योंकि जो लिखने जा रही हूँ वह बात ठीक ठाक पुरानी हो चुकी है. 
शायद 7 सितंबर की ही बात है .
आदि ने भी इस बार जन्मदिन पर खूब surprises दिए. अच्छा लगा :)
पर इस बारे में अपने ब्लॉग में लिखूँगी. 
ये वाला मिष्टी के लिए ❤️

तो हुआ यूं कि बर्थडे के उपलक्ष्य में मैंने अपने खराब हो रहे फोन को बदलने की ठानी. 
फोन ले भी लिया...पर डाटा ट्रांसफर होने में बहुत समय लग रहा था. अगले दिन मिष्टी का exam था तो आदी मिष्टी को घर छोड़ आए .
डाटा ट्रांसफर होते होते ही मैंने मिष्टी के लिए फोन लेने की बात की. 
आदी ने उसके लिए थोड़ा बेहतर फोन देख रखा था. लेकिन मैं उसे बेसिक फोन ही दिलवाना चाहती थी. आदी को भी बात वाज़िब लगी और हमने उसके लिए सबसे बेसिक फोन ले लिया, जिससे सिर्फ कॉल किया और लिया जा सकता था.
ये सिर्फ जरूरत के लिए था. हमें लगा मिष्टी को फोन देखकर शायद disappointment ही होगी. क्योंकि उसके कुछ दोस्तों के पास already कैमरा वाले फोन हैं.
हम घर आए और मिष्टी से कहा surprise है.
मिष्टी का रिएक्शन हमारी सोच से बिल्कुल अलग था.
वो अपने फोन से बहुत खुश थी!!!!
बातों बीच ही गले लगा कर कह देती.. thankyou mamma!!
भगवान का जितना शुक्रिया अदा करूँ शायद कम है...ऐसी बिटिया देने के लिए 🤗

Sunday, March 13, 2022

Comfort Zone

14th March 2021
A conversation on how we need to come out of comfort zone to learn more, to become better!


Me - Sometimes you have to read an uncomfortable book. For me it was 'Catcher in the Rye'

Mishti - But isn't it boring

Me - No.. it's like swimming...initially it is scary, boring, difficult..but once you learn it, it's fun!

Mishti - Hmmm...and then lockdown happens and the pool is closed and you can't swim anymore ... 😑

Thursday, December 9, 2021

JK Rowling

मैं अब तक Harry Potter series की एक भी किताब पूरी नहीं पढ़ पाई, न ही एक भी फिल्म ठीक से देखी। शायद इसलिए, क्योंकि मुझे जादुई कहानियों से, यथार्थ ज्यादा लुभावना लगता है।

शायद यही वजह रही होगी कि Netflix पर, हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. राउलिंग की जीवनी पर आधारित फिल्म, मुझे इतनी ज्यादा पसंद आई।
राउलिंग बचपन से लिखना चाहती  थीं। पर समाज, लिखने को जीविका के लिए किए जाने वाले कामों में नहीं गिनता। इसलिए मेरे और आपकी तरह, उन्हें भी नौकरियां करनी पड़ी।

प्रेम विवाह किया, पर पति ने प्रताड़ित किया तो बेघर हो गईं। दूधमुही बच्ची के साथ दर-दर भटकी, मोहताज हुईं, लड़खड़ाई, वापस खड़ी हुईं, बिखरी, हताश हुईं....अमूमन, वो सबकुछ हुईं, जो हम सभी जीवन में कभी न कभी होते हैं।

बस! एक चीज़ अलग की इस लड़की ने, जो अक्सर हम में से कई लोग करना भूल जाते हैं... उसने सपने देखने नहीं छोड़े...
उसने सपने देखे थे अपनी कहानी पूरा करने के, उसने सपने देखे थे उस कहानी को किताब की शक्ल देने के, उसने सपने देखे थे लेखिका बनने के... और वह लगी रही... बच्ची को सुलाकर, नौकरियां कर करकर, खाना बनाकर, रातों को जागकर... वह लिखती रही...जब तक उसकी कहानी पूरी नहीं हो गई...जब तक उसकी किताब नहीं छप गई...जब तक वह जे.के. राउलिंग नहीं बन गई...जब तक उसके सपने पूरे नहीं हो गए!!!

तो...चाहे आप आजीविका के लिए नौकरी कर रहे हों, चाहे दूधमुहे बच्चे को संभाल रहे हों, चाहे दुनियादारी की लाख मुश्किलों से जूझ रहे हों या पेट्रोल के बढ़ते दामों से हताश हो रहे हों... अपने सपनों का साथ कभी मत छोड़िए... उन्हें थामे रहिए.. उनपर काम करते रहिए...  अपनी कहानी पूरी कीजिए ....और एक दिन मुझे यकीन है आपका भी यथार्थ, आपके सपनों की जादुई दुनिया से भी ज्यादा अचंभित करेगा, मुझ जैसे किसी को :)

#jkrowling #moviereview #inspirationatwork #harrypotter #passion #job #dreambig

Sunday, May 16, 2021

Holiday Project Class 6

17 May 2021
10:40 AM
It rained last night and the weather is super pleasant since morning 🌞

Mishti - Mumma can you make some pakoras today :)

Me - Of course... Such lovely weather 😍

Mishti - And please use tissue papers to keep them....I need those WASTE tissue papers fory holiday project 😁😁😁

Flashback
Earlier this week...
Mishti - I have to make a costume out of waste from the house for my holiday project.
Can I take tissue papers?

Me - Those aren't waste....NO!!

Coco peat

16th May 2021
3 PM... While gardening..

Mishti - Mumma can we make coco peat at home?

Me - Yes..but it's a bit tough to make

Mishti - How?

Me - You need so many coconuts, remove their husk and powder them.

Mishti - Oh yes! That's tough... I will have to eat so many coconuts and you will have to clean so many of them 😁😁