Tuesday, September 22, 2026

Aakhiri Baar

​22 September 2026

आज मैंने आख़िरी बार मिष्टी को किसी बेहूदे से प्यार भरे नाम से बुलाया!

वो चिढ़ने लगी है मेरे इस बेहूदे प्यार से… जैसे आदि चिढ़ने लगे थे। आदि का प्यार धीरे धीरे कैसे ख़त्म हो गया उसका लेखा जोखा नहीं रख पायी। पर मिष्टी के प्यार की आज पहली किश्त ख़त्म हुई। 

शोना मोनी 

टुन्नू पुट्टू बाटू 

टोबा टेक सिंह 

चंगेज ख़ान 

मूशा 

मम्मो 

गुड्डो 

पता नहीं कितने और नाम थे! अंत हुआ एक और अध्याय का!