Thursday, September 28, 2017

एकला चोलो रे....

दुर्गा अष्टमी की संध्या थी... मेरे अंदर का बंगालीपन अचानक जाग उठा और मैं गाने लगी...

"जोदी तोर डाक शुने केयू ना आशे तोबे एकला चोलो रे...."
एक दो लाइने गाने के बाद मिष्टी भी साथ हो ली और हम दोनों संग संग गाने लगे...


जोदी केयू कोथा ना कोये....ओरे ओरे ओ ओभागा केयू कोथा ना कोये....जोदी शोबाई थाके मूक फिराये शोबाई कोरे भोये..."

गाना खत्म होते ही मिष्टी के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान थी...
मैने उसे बताया कि ये रबिन्द्रनाथ टेगोर का लिखा हुआ गाना है।

मिष्टी ने तुरंत पूछा - "क्या मतलब है इसका?"

मैंने बताया - " इसका मतलब है कि अगर तुम्हारे बुलाने पे कोई न आये तो तुम अकेले चलो।"

मिष्टी - "ऐसा क्यों कहा रबिन्द्रनाथ टेगोर ने?

मैंने थोड़ा इतिहास समझाया और कहा कि ये आज़ादी की लड़ाई के दौरान लिखा हुआ गाना है। शायद वो कहना चाहते थे कि इस लड़ाई में कोई अगर तुम्हारा साथ न भी दे तो तुम अकेले ये लड़ाई लड़ो।

मिष्टी - पर वो तो राइटर थे...लड़ाई तो नही करते थे।

मैं - हाँ पर हो सकता है, ये उन्होंने आज़ादी की लड़ाई लड़ने वालों को सोच कर लिखा हो।

मिष्टी - (बिल्कुल तपाक से) मम्मा ये भी तो हो सकता है कि वो अकेले ही लिखते थे ना...

मैं - हाँ...

मिष्टी - तो उन्होंने किसीको लिखने के लिए बुलाया हो और वो नही आये तो वो अकेले ही लिखते रहे।

मैं - हाँ बेटू..ऐसा तो हमने कभी सोचा ही नही...ऐसा हो सकता है।

मुझे अपनी बात मानते देख मिष्टी खुश हो गयी और फिर से अपने खेल में मस्त हो गयी।

सच है! शायद रबिन्द्रनाथ ने इस बात की कभी परवाह नही की, कि कोई उनकी तरह लिख रहा है या नही...उन्हें जो कहना था...जो लिखना था ...वो अकेले ही लिखते चले गए... शायद तभी वो राबिंद्रनाथ बन पाए!
लेखक या कवि यदि इस भय से लिखने लगे कि उनके साथ कोई है या नही तो शायद फिर कभी कोई भी लेखक या कवि रबिन्द्रनाथ नही बन पाएगा!

Saturday, July 29, 2017

Maa Kaali

Mishti ( while watching the episode where Maa Kaali steps on Mahadev ) - Mamma why did Maa Kaali take out her tongue?

Me - Because you should not step on your elders no...

Mishti - But they are equals no...they are noth Gods...

Me - Hmm.. ya... We should not step on someone we love na... Mahadev was her husband and she loved him...so...

Mishti - Ok....

Saturday, July 8, 2017

Rongeela

Me - (singing) Rongeela Rongeela Rongeela re.... Aamare chadiya bondhu koi gela re....

Mishti - Cry-Wet Cry-wet Cry-wet re....

Me - What???

Mishti - Ron-geela = cry-wet. Ro means cry and geela means wet na....so Cry-wet Cry-wet Cry-wet re....

Me - wah ehat a pun :D

Thursday, June 29, 2017

No Smoking

Disclaimer before a movie - Smoking is injurious to health

Mishti - Mamma why do they make such things from which you can smoke if they know it is injurious to health?

Me - Hmmm

Monday, June 12, 2017

Cobra Mafia

While watching National Geographic Channel

On screen - Reptile Kings Cobra Mafia

Mishti (reading and talking to herself)  - Co...b...ra ..... Ma...fi....a
I think Mafia is there surname and they can keep any name in place of cobra...

Me - hmmmm

Thursday, May 4, 2017

Zoo....

Again as always....out of the blue...

Mishti - Mamma sing that song na...where you wish to build a zoo...

Me - wish to build a zoo? Which song?

Mishti - Aray that where you sing..." Zoo...zoo...zoo..zoo"

Here's the song -

https://youtu.be/bfk6AzvyX4k

Wednesday, May 3, 2017

स्विमिंग पूल!

कई बार बच्चो को कुछ सिखाते सिखाते , हम भी ज़िन्दगी के कई पाठ पढ़ लेते है...आज भी कुछ ऐसा ही हुआ।
मैं मिष्टी को आज स्विमिंग कराने ले गयी। पिछले साल भी जाते थे। तब मिष्टी के पैर पूल के फ्लोर तक नही पहुंचते थे, इसलिए उसे ट्यूब के सहारे ही मेरे साथ बड़े पूल में रहना पड़ता। इस साल उसके पैर फ्लोर तक पहुंचते है या नही ये देखे बिना ही मैन उसे ट्यूब का सहारा लेने दिया। आज बहुत कोशिशों के बाद वो मानी कि बिना ट्यूब के उतरेगी। करीब 10 मिनट तक समझाने के बाद उसने अपने पांव फ्लोर पर रखे और बहुत डरते डरते मुझे छोड़ा।
अब बारी आई उसे पेट के बल लेटा कर स्विमिंग सिखाने की। पर फिर वही डर...बहुत समझाने पर वो सीधे तो हो गयी पर मेरा हाथ छोड़ने को तैयार ही नही हुई। मैं उसे लाख कहती रही कि "बेटे मैने तुझे नीचे से पकड़ रखा है ...तू डूबेगी नही..हाथ नही छोड़ेगी तो स्विमिंग कैसे सीखेगी...."
पर मिष्टी कहा मानती...न मिष्टी ने मुझे छोड़ा न स्विमिंग सीखी।
ज़िन्दगी भी कुछ ऐसी ही है...हम तैर सकते है....तैर कर बहुत कुछ पार कर सकते है पर बस हाथ छुड़ाना नही चाहते।